फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में फिर शुरू होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की तर्ज पर हाईस्कूल के विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं अगले शिक्षा सत्र से शुरू की जाएंगी। नई व्यवस्था से छात्रों की पढ़ाई केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक समझ पर भी आधारित होगी।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड से 519 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। प्रतिवर्ष लगभग 37506 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से हाईस्कूल परीक्षा की व्यवस्था में बदलाव करने की कवायद तेज हो गई है।
इसके तहत अगले शिक्षण सत्र से हाईस्कूल के विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों में अब इंटरमीडिएट की तर्ज पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। अधिकारियों की मानें तो अगले शैक्षिक सत्र से इन विषयों में 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा परिषद की तरफ से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक और ग्रेड दोनों ही छात्रों के अंकपत्र और प्रमाणपत्र में दर्ज किए जाएंगे। अभी तक हाईस्कूल में इन विषयों के लिए आंतरिक मूल्यांकन पांच पॉइंट ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर होता था, जिसे अब बदला जा रहा है।
इससे छात्रों की विषयों के प्रति समझ बेहतर होगी और वे प्रयोगात्मक तरीके से सीखने के लिए प्रेरित होंगे। हालांकि, विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों में पुरानी आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली ही लागू रहेगी।
परिषद का मानना है कि इस बदलाव से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों में विषयों को लेकर गंभीरता बढ़ेगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि हाईस्कूल के विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं अगले शिक्षा सत्र से शुरू किए जाने के मामले में प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें