फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी तेज:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की तैयारी तेज हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम ने माध्यमिक विद्यालयों में उपलब्ध भौतिक संसाधनों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया है। अब फीडिंग कार्य चल रहा है। इसके बाद बोर्ड मेरिट के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगा।
विज्ञापन

जिले में 512 माध्यमिक विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 में प्रस्तावित है,लेकिन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की तैयारी तेज हो गई है।
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 47714 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में 41912 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जबकि वर्ष 2022 में हाईस्कूल में 44056 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में 35581 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भौतिक संसाधनों की रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कराई थी।
इसके सत्यापन के लिए तहसीलवार एसडीएम की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम ने बिजली, पेयजल, सीसीटीवी कैमरा सहित भौतिक संसाधनों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया है। सत्यापन होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में फीडिंग कार्य चल रहा है। विभागीय कर्मचारी फीडिंग करने में लगे दिखे। फीडिंग कार्य पूरा होने के बाद बोर्ड मेरिट के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें