फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र भ्रमण कर किसानों को प्रशिक्षित करें कृषि वैज्ञानिक: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। किसानों और खेती की स्थिति बेहतर बनाने के लिए शासन प्रशासन से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिला कृषि कार्य योजना में किसानों के सुझावों को शामिल करने के लिये जिलाधिकारी ने क्रियान्वयन समिति की बैठक में निर्देश दिया। कृषि वैज्ञानिकों को क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों को प्रशिक्षित करने के लिये कहा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में आत्मा योजना के तहत गवर्निंग बोर्ड तथा विभिन्न योजनाओं की जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने वर्ष 2021-22 के सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा निशन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में उप निदेशक एसपी श्रीवास्तव ने योजना के तहत कराये गये विभिन्न कार्यों यथा प्रदर्शन, फार्म स्कूल, भ्रमण, प्रशिक्षण, बीज वितरण व ड्रिप इरिगेशन की जानकारी दी। साथ ही सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर योजना के जिला कृषि कार्य योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वर्ष 2022-23 के योजना का प्रस्ताव अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया। जिसे जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जिला कृषि कार्य योजना में किसानों द्वारा प्रस्तुत सुझावों को भी शामिल करने के निर्देश उप निदेशक कृषि को दिये। इस दौरान उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को क्षेत्र भ्रमण कर किसानों को प्रशिक्षित करने एवं उन्नतशील कृषि के लिए प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला कृषि अधिकारी उमेेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें