फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा: 14 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे 4100 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा: 14 केंद्रों पर शामिल होंगे 4100 परीक्षार्थी
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों को कराया गया सेनेटाइज
गेट पर होगी परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग
मास्क लगाने पर मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा मेें 4100 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर अपराह्न बाद तक शिक्षक सीटिंग प्लान तथा डेस्क स्लिप चिपकाते रहे। परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सचल दस्ता सहित प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही संबंधित तहसीलों में उपजिलाधिकारी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे।
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज, नोमानी इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, पब्लिक महिला शहर कालेज मुहम्मदाबादगोहना, राजकीय महिला डिग्री कालेज बगलीपिजड़ा, सर्वोदय डिग्री कालेज घोसी सहित 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 4100 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा रविवार को पहली पाली पूर्वाह्न नौ बजे से मध्याह्न 12बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली अपराह्न दो बजे से अपराह्न पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्रों पर एक-एक मजिस्ट्रेट तथा एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। इसके अलावा संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारी परीक्षा की निगरानी करेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक तथा निजी यातायात के सुचारू रूप से चलने की अनुमति सरकार की तरफ से दी गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए आने में कोई परेशानी न हो इसके लिए टेंपो, जीप, निजी व सरकारी बसें चलेंगी। रविवार को संपूर्ण बंदी रखा गया है। ऐसे में इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को नौ अगस्त को प्रवेश पत्र के साथ आवागमन की छूट दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें