फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: कोहरे में आमने-सामने टकराई दो कार, पांच लोग घायल; धड़ाम की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण

Sat, 17 Jan 2026 11:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर कोपागंज थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। क्षतिग्रस्त दोनों कारों को थाने में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम शहरोज हाईवे पर देर रात तीन बजे कोहरे के चलते दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अर्टिगा कार में सवार छह लोगों में से पांच घायल हो गए, जबकि दूसरी कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन


विज्ञापन


थाना प्रभारी रवींद्रनाथ राय ने बताया कि अर्टिगा कार (संख्या UP 57 BH 1709) और किआ कार (संख्या JH 01 EA 9841) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना पर वह  एंबुलेंस के साथ पहुंचे। सभी पांच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी कार में सवार तीन लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। गंभीर घायलों में अर्टिगा चालक कमलेश सहित करन, संगीता, नीलू, धापल, प्रगति और प्रियंका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें