Mau News : मऊ में फुल्की और कुल्फी का कचरा खाने से भेड़ों की तबीयत खराब होने लगी सुबह होते-होते 30 की माैत हो गई। पेट फूलने के बाद अचानक भेड़ जोर-जोर से चिल्ला कर भागने लगी। इसके बाद चिकित्सक को बुलाया गया था।
मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रास्तीपुर गांव में बीती शाम को बाजार के पास फुल्की और कुल्फी का कचरा का घर 50 भेड़ बीमार हो गई। शुक्रवार की रात से ही बीमार भेड़ के मरने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार की शाम तक करीब 30 भेड़ मर चुकी थी।
विज्ञापन
पशुपालक रणवीरपुर निवासी फूलचंद शर्मा अपने 150 भेड़ों को शुक्रवार को चराने के लिए गांव से कुछ दूरी पर आया था। भेड़ों को चराने के बाद वह गांव के एक सिवान में सभी भेड़ों को लेकर था। रात में ही कुछ भेद की अचानक तबीयत खराब होने लगी।
शनिवार की सुबह पशु पालक ने पशु चिकित्सक को जानकारी देकर बुलाया। पशु चिकित्सा में कई भेड़ों को दवा दी लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार की सुबह से शाम तक करीब 30 भेड़ की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को पशुपालक फूलचंद शर्मा जब अपनी भेड़ को लेकर रास्तीपुर गांव में आया था। बाजार के पास फुल्की और कुल्फी का कचरा फेंका गया था। भेड़ों के झुंड से निकाल कर कुछ भेड़ इस कचरे को खाना शुरू कर दिया।
इसी से सभी की तबीयत खराब हो गई और पेट फूलने के बाद अचानक भेड़ जोर-जोर से चिल्ला कर भागने लगी। कुछ दूरी पर जाकर गिरने के बाद भेड़ों की मौत हो जा रही थी। पशुपालक फूलचंद ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।