फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रशिक्षित डाक्टर ने कर दिया आपरेशन गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। मधुबन थाना क्षेत्र के फतहपुर मंडाव में स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार देर रात अप्रशिक्षित डॉक्टर ने एक गर्भवती महिला का आपेरशन कर दिया। आपरेशन की बाद प्रसूता की हालत काफी खराब हो गई। डाक्टर उसे लेकर जिला मुख्यालय गया लेकिन किसी अस्पताल में भर्ती नहीं करा सका। इसी दौरान प्रसूता की मौत हो गई।महिला के परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। बाद में परिवार वाले मृतका का शव लेकर घर चले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर प्रसूता की मौत के बाद डाक्टर की भी हालत बिगड़ गई। उसे किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन परिवार यह नहीं रहे हैं कि उसे किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी संगीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिवार वालों ने फतेहपुर मंडाव में एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार वालों के अनुसार वहां डाक्टर ने कहा कि महिला की हालत काफी खराब हो गई है। इसका अपरेशन करना पडेगा।तभी गर्भवती ओर बच्चे की जान बचाई सकेगी। परिवार वालों को समझाकर डाक्टर ने महिला का आपरेशन कर दिया। आपेरशन के बाद बच्चा को स्वस्थ रहा। लेकिन प्रसूता की हालत बिगडने लगी। महिला को काफी रक्त मात्रा में रक्त स्राव होते देख डाक्टर के हाथ पांव फूल गए।
डाक्टर महिला को लेकर जिला मुख्यालय गया, वहां कई अस्पतालों के चक्कर लगा आया लेकिन कहीं भर्ती नहीं करा सका। इसी दौरान प्रसूता ने दम तोड़ दिया। महिला का शव लेकर डाक्टर और परिवार वाले फतेहपुर मंडाव लौट गए। परिजनों ने वहां डाक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बेबश परिवार वाले व्यवस्था को कोसते हुए मृतका का शव लेकर घर चले गए। परिवार वालों के अनुसार डाक्टर के पास सर्जरी की मेडिकल डिग्री नहीं है। उधर अस्पताल पर हंगामा होते ही डाक्टर भी बेहोश गया। इस बाबत इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे का कहना था कि पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें