फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंगठित मजदूर आर्थिक रूप से परेशान : अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र खेत मजदूर यूनियन की जिला कौंसिल की बैठक बृहस्पतिवार को रौजा स्थित भाकपा कार्यालय में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और भ्रष्टाचार, गरीबों को घरविहीन करने की नीति के खिलाफ पूरे जिले में प्रदर्शन पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला मंत्री अशोक राजभर ने कहा कि असंगठित मजदूर आर्थिक रूप से परेशान है। शिक्षा और स्वास्थ्य महंगा है। महंगाई के हिसाब से उन्हें मजदूरी नहीं मिलती है। भाकपा जिलामंत्री रामअवतार सिंह ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हित के लिए लिए संघर्ष करने की जरूरत है।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाकपा नेता रामसोच यादव ने कहा कि जनपद मऊ के सहरोज गांव स्थित राजभर बस्ती जिसमें सैकड़ों भूमिहीन खेत मजदूर 50 साल से निवास करते चले आ रहे हैं। घर के अलावा इनके पास कुछ नहीं है। सहरोज राजभर बस्ती को आवास विकास योजना में अधिग्रहण कर बस्ती को पूर्ण रूप से उजाड़ देना चाहते हैं। जबकि इस राजभर बस्ती से सटे सैकड़ों बीघा जमीन खाली पड़ी है। उस जमीन को अधिग्रहण कर विकास का कार्य सरकार को करना चाहिए। बैठक में रामजीत चौहान, संगीता देवी, पूनम देवी, मीना भारती, संध्या देवी, फूलचन्द राम, संजय राजभर, विरेंद्र राजभर, श्रीलाल शर्मा, रामजीत राम, चन्द्रभान राम, जगजीवन राम, मुख्तार शर्मा, जयप्रकाश भारती, रमेश राम, रामभवन यादव, सुग्गन यादव, सोती निषाद, उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें