फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सभापति के अधिकांश पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

विज्ञापन
विज्ञापन
साधन सहकारी समितियों के सभापति पदों के लिए अधिकांश प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। निर्विरोध निर्वाचित सभापतियों की जीत पर उनके समर्थकों ने मिठाइयां खिलाकर खुशी जताई। दोहरीघाट ब्लाक के निर्विरोध चुने गए धनौली लोहड़ा के सभापति जयप्रकाश राय तथा उपसभापति सावित्री देवी को समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत कादीपुर से बिजेन्द्र, तारनपुर से जयप्रकाश राय,धनौली लोहड़ा हरी राय,पनईल से धीरेन्द्र चौधरी, फरसरा खुर्द से अच्छेलाल,फरसरा बुजुर्ग से सावित्री देवी, भैंसाखरग से नीतू मानिकपुर, सियरही से शिवचन्द ,लामी से प्रवीण कुमार राय उर्फ विक्टर राय के सदस्य पद पर निर्विरोध चयन हुआ।
विज्ञापन

गोंठा से जितेंद्र शाही, कोरौली से अमीचन्द यादव,डुहिया डिलिया से रामज्ञान यादव ,कुरंगा से रामअधीन पांडेय, सूरजपुर से सच्चिदानंद राय, जजौली से नयन तारा मल्ल, दरगाह से कान्ति देवी और भैरोपुर से हरेन्द्र यादव सभापति चुने गये। उधर मझवारा क्षेत्र के लुदुही के सभापति पद पर रामनिवास राय निर्वाचित हुए। बड़रावं ब्लाक के अमिला कोट साधन सहकारी समिति के संचालकों ने सभापति पद के लिए देवव्रत यादव का निर्विरोध चुनाव किया।
समिति के 355 सदस्यों ने संचालक पद पर श्रीराम यादव अमिला, दीपचंद गुप्ता अहिरानी, नगीना खातून कर्पियामलिक, देवब्रत यादव कुसुम्हां, विधान चंद चुम्मानार अहिरानी, रामचन्द्र यादव बसारथ पुर,प्रमिला मुहम्मदपुर,शकुंतला सोनाडीह, दिनेश हेमई का निर्विरोध चुनाव किया।
विज्ञापन

उपसभापति दिनेश यादव भी निर्विरोध निर्वाचित किए गए।रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों के सभापति पद के चुनाव में पीपरसाथ से परमा यादव ,मुस्तफाबाद से वंश बहादुर सिंह , पहदेवाजीत से मोतिझारी देवी ,थलईपुर से सुरेश कुमार, कुड़सर से धनंजय सिंह,मऊ कुबेर से पवन सिंह ,छिछोर से अमरेंद्र कुमार, अईलख से आशा मिश्रा ,पहसा मोहिद्दीन पुर से विमला सिंह,खालिसपुर से मनोरमा देवी, सहुआरी से विनोद सिंह सभापति चुने गए। इनसेट: परदहा ब्लाक में छह पर भाजपा और दो पर सपा के प्रत्याशी सभापति निर्वाचित
बढ़ुआगोदाम। परदहां ब्लाक के आठ साधन सहकारी समिति में छह समितियों पर भाजपा का दो समितियों पर सपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। रणवीरपुर साधन सहकारी समिति पर भाजपा की अनीता सिंह सभापति और दुर्गेश सरवां को उपसभापति, रैकवारेडीह समिति पर बृजेश सिंह को सभापति और छट्ठू को उपसभापति, बकवल समिति पर राजेश कुमार सिंह को सभापति और रमेश राम को उपसभापति, बढुआ गोदाम समिति पर सपा के सुब्बा यादव को तीसरी बार सभापति और केशव को उपसभापति, इटौरा समिति पर सुशीला सिंह को सभापति ,शीला यादव को उपसभापति, सलाहाबाद से सुनीता यादव को सभापति और मुन्नालाल यादव उपसभापति,भीटी सुभद्रा सिंह को सभापति और जयराम यादव को उपसभापति चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें