मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुुर मोड के पास शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से एक बाइक में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
रानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी विशाल सिंह (22) पुत्र जितेंद्र प्रसाद सिंह शुक्रवार की शाम सात बजे चिरैयाकोट से अपने गांव को जा रहा था। अभी वह फतेहपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को रानीपुर सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।