फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शहीद पार्क तक निकाली एकता यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा बालापुर स्थित हाईस्कूल के परिसर से शुरु होकर शहीद पार्क तक निकाली गई। वहां पर अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

एकता यात्रा बालापुर, पसियाका पुरा, सलेमपुर, दाउदपुर और हाटा रोड होते हुए शहीद पार्क पहुंची। पार्क में शहीद डॉ. शिवपूजन राय की प्रतिमा तथा भारत माता और सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर आयोजित सभा में पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद टुकड़ों में बंटी रियासतों को एकजुट कर भारत में शामिल करने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णबिहारी राय ने सरदार पटेल के भारत की आजादी और रियासतों के एकीकरण में योगदान को रेखांकित किया। यात्रा में शामिल लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर वीरेंद्र राय, आनंद राय, पीयूष राय, विजयशंकर राय, रामजी गिरि, अश्विनी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राजेंद्र त्रिपाठी एवं संचालन शशांक राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें