मऊ। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को लखीमपुर खीरी में किसानों पर रौंदने के मामले में आक्रोश व्यक्त करते हुए राज्यपाल को संबोधित पत्रक एडीएम को सौंपा गया। पत्रक के माध्यम से मांग किया कि आरोपी पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को मंत्री पद से तत्काल बर्खास्त किया जाए। मृतक किसानों के परिवारों को मुआवजा के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानून वापस लिया जाए। पत्रक के माध्यम से आरोप लगाया कि काला झंडा लेकर राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शांतिपूर्ण विरोध के लिए जा रहे किसानों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी चढ़ाई। इस घटना में चार किसानों की मौत हो चुकी है, कई गंभीर रूप से घायल हैं।