फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे अनफिट स्कूली वाहन

विज्ञापन
नगर में मैजिक से घर जाते स्कूली बच्चे।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शिक्षा सत्र का छठवां माह चल रहा है लेकिन अभी तक शत प्रतिशत स्कूली वाहनों का फिटनेस नहीं हो सका है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के प्रति न तो परिवहन विभाग और न ही स्कूल प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। अभिभावकों से मोटी फीस वसूलने के बाद भी स्कूल संचालक बच्चों की सुरक्षा के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं। अनफिट स्कूली वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। विभाग ने स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया है। जिले में 542 निजी स्कूलों मेें 921 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। रानीपुर थाना क्षेत्र के महासो रेल हादसा में आठ बच्चों की मौत की घटना ने जिले को हिलाकर रख दिया था। लेकिन हादसे के सात वर्ष बीत जाने के बाद बाद भी न तो परिवहन विभाग और न ही प्रशासन ने कोई सबक लिया। शिक्षा सत्र का छठवां माह चल रहा है। लेकिन शत प्रतिशत स्कूली वाहनों का फिटनेस नहीं हो सका है। बेेखौफ स्कूल संचालक इन वाहनों को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो स्कूल बसों तथा वाहनों में अग्निशमन किट, फर्स्ट एड बॉक्स होने पर ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। स्कूल वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस न होने की स्थिति में सबसे पहले स्कूल प्रबंधक की जिम्मेदारी तय की गई है। कहने को तो विभागीय अभिलेखों में 509 स्कूल बसें तथा 409 छोटे वाहन स्टाफ को लाने के नाम पर पंजीकृत हैं। जबकि स्टाफ वाहनों पर ही बच्चों को ढोया जा रहा है। स्कूल वाहन के लिए केवल बसें ही मान्य हैं, बावजूद इसके टेंपो, मैजिक वैन और तमाम छोटे बड़े वाहन स्कूल वैन के नाम पर लगाए गए हैं। स्कूल का नाम, फोन नंबर आदि लिखे बिना ही कई स्कूली वाहन चल रहे हैं। हालांकि परिवहन विभाग ने नगर के कई नामचीन सहित 99 स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया है। मालूम हो कि जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में शत प्रतिशत स्कूली वाहनों का फिटनेस न होने पर नाराजगी जताई थी। अभियान चलाकर अनफिट वाहन चला रहे स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान भी जारी किया था। एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि छोटे सवारी वाहन से स्कूली बच्चे को ले जाना गैर कानूनी है। ऐसे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 99 स्कूली वाहन अनफिट चल रहे हैं। स्कूल संचालकों को नोटिस जारी की गई है। मानक पूरा न करने की स्थिति में वाहन पंजीयन रद्द कर दिया जाएगा।

नगर में बिना मानक आधार पर एक निजी स्कूल द्वारा मैजिक से बच्चों को स्कूल से घर ले जाया जा रहा।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें