मऊ। इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग के समपार संख्या 14 सी पर अंडरपास बनाए जाने की स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने दे दी। आदेश की प्रति रेलवे बोर्ड की ओर से जीएम पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को भेजा है। उक्त आदेश की जानकारी होते ही बड़ागांव घोसी मुहल्ले के लोग शनिवार को सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शमसुल हसन के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहब पाटिल दानवे, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, डीआरएम वीके श्रीवास्तव और उनकी टीम के साथ ही जिलाधिकारी मऊ और जिले के सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।
बता दें कि बीते एक वर्ष से इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग के बड़ागांव घोसी में 14 सी पर अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शमसुल हसन, पूर्व महामंत्री हरिद्वार राय, अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह और नागेंद्र राय के नेतृत्व में बड़ागांव घोसी मुहल्ले के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डीआरएम वाराणसी और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सहित अन्य लोगों से मिलकर अंडरपास बनाए जाने की मांग करते रहे। गत दिनों डीआरएम वीके श्रीवास्तव से प्रतिनिधिमंडल मिला तो जानकारी मिली की सर्वे का कार्य हो चुका है। औपचारिकताएं पूरी होते ही इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग समपार संख्या 14 सी पर अंडरपास बनेगा। लोगों की मांग पर जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार ने अंडरपास बनाए जाने की संस्तुति की थी। 22 दिसंबर 2023 को रेल राज्यमंत्री से अधिवक्ता शमसुल हसन आदि मिले थे। राज्यमंत्री ने अंडरपास बनाए जाने के लिए डीआरएम से वार्ता की थी। जिस पर रेलवे बोर्ड ने 13 फरवरी को रेलमार्ग 14 सी पर अंडरपास बनाए जाने की स्वीकृति दे दी। बधाई देने वालों में दुरूल हसन, मुहम्मद अब्बास शम्सी, मुहम्मद आरिफ, जरगाम हैदर आदि शामिल रहे।