फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नपा में शामिल चार नए वार्डों में शुद्ध पेयजल का संकट होगा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र में सीमा विस्तार के बाद शामिल नए वार्डों में पेयजल का संकट बहुत जल्द दूर होगा। इन नए वार्डों में पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के लिए पाइपलाइन बिछाकर वार्ड के वाशिंदों को कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए पांच करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जल निगम द्वारा सर्वे और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आपको बताते चलें कि इन चार वार्डों में 30 हजार घरों में पाइपलाइन पहुंचेगी। ठकुरमनपुर, भटकुआंपट्टी, रामपुर चकिया और ख्वाजाहांपुर वार्ड में नए पाइपलाइन का जाल 32 किलोमीटर होगा और नौ नए नलकूप लगाए जाएंगे।
नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक गर्मी के मौसम से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा। नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद इन गांवों को नपा में शामिल किया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों को नगर पालिका के नए वार्डों में शामिल होने के लोगों को विकास की आस जगी थी। अब इन क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यहां नियमित सफाई, स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अब घर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम हो रहा है। नगर पालिका में 110 नलकूप हैं। इन्हीं नलकूपों से नए पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। इसमें नई जलापूर्ति पाइप लाइन डालने के साथ ही कई खराब हो चुकीं पाइप लाइन को भी बदला जाएगा।
सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में जुड़े नए वार्डों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए बजट भी स्वीकृत हुआ है। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-दिनेश कुमार
-अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें