फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बड़ागांव मेंं 14 सी पर बनेगा अंडरपास, डीआरएम ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग के समपार संख्या 14 सी पर अंडर पास बनाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन और महामंत्री हरिद्वार राय के नेतृत्व में बड़ागांव घोसी मुहल्ले के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डीआरएम वीके श्रीवास्तव से मिला। डीआरएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगे पूरी की जाएगी, सर्वे का कार्य हो चुका है। औपचारिकताएं पूरी होते ही बडागांव के 14 सी पर अंडरपास बनेगा।
विज्ञापन


डीआरएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग समपार संख्या 14 सी पर फाटक था,जिसे रेलवे की ओर से बंद कर दिया गया। इस पर लोगों की मांग पर जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार ने अंडर पास बनाए जाने की संस्तुति की लेकिन न तो अंडर पास बना न ही लिंक मार्ग। आने जाने के लिए जो डगरा था उसे भी काटकर फेंक दिया गया। इसमें आवागमन बाधित हो गया। इससे ताजिया रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है। इस संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल शमसुल हसन के नेतृत्व में 22 दिसंबर को रेल भवन नई दिल्ली में रेल राज्य मंत्री राव साहब पाटिल दानवे से मिला था। जिसपर रेल राज्य मंत्री ने अंडरपास बनाए जाने के लिए डीआरएम से वार्ता किया था। जिसपर मंगलवार को वाराणसी पहुंच कर प्रतिनिधिमंडल डीआरएम वीके श्रीवास्तव मिला और उन्हें अपनी मांगों को लेकर पत्रक दिया। डीआरएम ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि सर्वे कराया गया है, जनहित को देखते हुए औपचारिकताए पूरी कर इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग पर बडागांव घोसी के पास 14 सी अंडरपास बनेगा। इस दौरान सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के अध्यक्ष शमसुल हसन, महामारी हरिद्वार राय,विनोद कुमार सिंह, नागेंद्र राय, राजिश रजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें