फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल मोड़ के पास बुधवार की शाम एक ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीररूप से घायल हुआ। स्थानीय लोग बाइक चालक को उपचार के लिएअस्पताल ले गए। इस बच उसकी मौत हो गई। मृतक बाइक चालक मूलरुप से बलिया जिले का निवासी था। घटना के समय वह घोसी स्थित अपनी ससुराल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

मृत बाइक सवार अधेड़ धनराज 50 मूलरुप से बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली के खड़सरा गांव का निवासी था। उसकी ससुराल घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोहड़ गांव में थी। बुधवार को अधेड़ अपनी ससुराल किसी काम से आया था। शाम को सात बजे के करीब वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक पिढ़वल मोड़ के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में धक्का मारा। इस दौरान धनराज बाइक से नीचे गिर गया। परिणास्वरुप ट्रक का पहिया उसके उपर चढ गया। संयोग से घटना के तुरंत बाद धनराज का पुत्र अरविंद मौके पर पहुंच गया। अरविंद घायल पिता को अपने मित्र अभिराज के सहयोग से उपचार के लिए सीएचसी घोसी ले गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताया, साथ ही उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। धनराज को उसका पुत्र अभी उपचार के लिए सदर अस्पताल लाने की व्यवस्था कर ही रहा था कि उसकी मौत हो गई। मृत युवक अपने गांव का पूर्व प्रधान था। उधर हादसे की सूचना से मृतक की पत्नी और बच्चों का रोते रोते बुरा हाल है। अरविंद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। इसमें ट्रक और उसके चालक को आरोपित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें