फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में बेकाबू हुआ टैंकर पलटा, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र स्थित घोसी-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर शनिवार की दोपहर बाद में देवलास बाजार में एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टैंकर में दबकर टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक का नाम पता अज्ञात है।
विज्ञापन

टैंकर पलटा देख स्थानीय लोगों ने आनन फानन में किसी तरह चालक को गाड़ी से बाहर निकालकर उसको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इधर मार्ग के बीच पलटे टैंकर की वजह से लगभग 2 घंटे तक आवागमन बाधित रहा सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मसक्कत के बाद पलटे टैंकर को दो क्रेनों की सहायता से मार्ग से किनारे हटवाकर आवागमन शुरू कराया। समाचार देने तक चालक की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें