फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau : बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, सिविल कोर्ट के कर्मचारी की मौत

Sat, 23 Nov 2024 11:24 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक सिविल कोर्ट का कर्मचारी बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घर में मातम है।
 
विज्ञापन
मृतक के घर पर लगी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव के पास देर शाम हुई घटना
विज्ञापन

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक अधेड़  की मौत हो गई।जिनकी पहचान मऊ सिविल कोर्ट के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया।

मृतक प्रेमचंद पाल मधुवन थाना क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत निवासी था।वो सिविल कोर्ट में अरदली के पद पर था। शुक्रवार की देर शाम वो रोज की तरह अपनी बाइक से मधुवन के एक साथी देवेंद्र पासवान के साथ गांव लौट रहे थे। अभी वह कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव के पास सामने से आ रही बेकाबू स्कॉपियों ने टक्कर  मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद दोनों घायलों की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे, जहा प्रेमचंद की पहचाना उनके पास मिले आईडी कार्ड से हुई। जिसके बाद लोगो ने उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल की गंभीर स्थिति देख रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




मृतक प्रेमचंद पाल की पत्नी का 3 वर्ष पहले निधन हो चुका था
 जिससे उनके बच्चों का भविष्य अब अनिश्चित हो गया है। उनके बच्चों में कृष्णा पाल 8वीं कक्षा का छात्र है, जबकि उनकी बेटी निधि पाल स्नातक कर चुकी है और नेहा पाल अभी बीए की पढ़ाई कर रही है।इस दुर्घटना की खबर लगते ही परिजनों और आसपास के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें