फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकप ने बाजार जा रही महिला को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज/इंदारा (मऊ)। कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा के पास रविवार की सुबह एक बेकाबू पिकअप ने बाजार जा रही वृद्धा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवाया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा खजुरहट गांव निवासी रामवती देवी (62) पत्नी राजदेव राजभर रविवार की दोपहर कोपागंज बाजार में लगने वाले बाजार में खरीदारी करने जा रही थीं। अभी वह कसारा स्थित दामोदर महाविद्यालय के पास पहुंची थी। इसी बीच कोपागंज से मझवारा की तरफ आरओ पानी की बोतले लोड कर जा रही बेकाबू पिकअप ने सड़क किनारे चल रही महिला को टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। उधर हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को कोपागंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक महिला तीन पुत्रियां और दो पुत्र है। घटना के बाद मृतका के पति राजदेव और दोनों बेटों को रोते रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें