रतनपुरा। हलधरपुर के भुड़सरी के पास शनिवार शाम बेकाबू बोलेरो ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार बलिया के ताड़ीबड़ा निवासी 35 वर्षीय किरण चौहान ऑटो से मायके खरार गाड़ी थाना हलधरपुर मऊ आ रही थी। जैसे ही ऑटो भूड़सूरी से आगे रतनपुरा भीमपुर मार्ग पर बढ़ी। तेज गति आ रहे बोलेरो ने ऑटो को पीछे से जोड़दार टक्कर मार दी। टक्कर में किरण चौहान और उसका बेटा 7 वर्षीय सूर्यांश चौहान और 4 वर्षीय आराध्या चौहान घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को रतनपुरा सीएचसी में भर्ती कराया।