हरीघाट। स्थानीय कस्बा और धनौली गांव की सीमा पर विकसित हो रही सरयू विहार कॉलोनी के लोगों की मांग पर डूडा की ओर से सीसी रोड बनाने के लिए 27 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सीसी रोड के अलावा जल निकासी के लिए नाली निर्माण को भी स्वीकृति मिली है। सीसी रोड का निर्माण होने से बाईपास सड़क सीधे कस्बे के मुख्य चौक से जुड़ जाएगा।
सरयू विहार कॉलोनी का मुख्य मार्ग कच्चा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कॉलोनी के लोगों ने कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन सौंपा था। कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर डूडा से सीसी रोड निर्माण के लिए धन स्वीकृत होने की सूचना मिलने पर लोगों में उत्साह का माहौल है। हर्ष प्रकट करने वालों में बेचू साहनी, अनिल कुशवाहा, विनोद राय, नीरज राय, अशोक यादव, शैलेश कुमार, रवि राय, संजय सिंह, मनीष चतुर्वेदी, शशांक मिश्रा आदि शामिल रहे।