फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पलटी , तीन सवार घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव स्थित वाराणसी गोरखपुर निर्माधीन फोरलेन पर रविवार को एक अनियंत्रित कार पलटने से उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल जिले के रेवा थाना क्षेत्र के पंग गांव निवासी मनोज (29) पुत्र आनंद शाही अपने गांव निवासी प्रदीप सिंह (50) पुत्र हुकुम सिंह और गढ़वाल जिले के भदौली गांव निवासी संजय सिंह (34) पुत्र प्रेम सिंह के साथ कारसे वाराणसी से गोरखपुर किसी काम से जा रहे थे। ये लोग अभी मऊ जिले के ताजोपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार मनोज, प्रदीप और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें