फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मामा के दोस्त ने छह साल के मासूम से किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो सालों में 64 मामले उजागर, 2024 में सबसे ज्यादा आए थे 47 मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। जिले में मानसिक विकार के चलते अपने ही घर के मासूमों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। रानीपुर थाने की पुलिस ने छह साल के मासूम बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को एक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पीड़ित का मामा लगेगा। इससे पहले 2025 में 17 और 2024 में 47 अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए थे। इसमें 40 मामले में नजदीकी या कोई रिश्तेदार ही आरोपी निकला था।
मंगलवार को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मऊ निवासी महिला का मायका रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। एक सप्ताह पहले वो अपने मायके गई थी। आठ जनवरी को उसके भाई के दोस्त ने घर से बाहर ले जाकर छह साल के बेटे से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। धमकी दी कि मां को बताओगे वो बहुत मारेगी। लेकिन सोमवार को उसे दर्द होने पर मां से पूरी बात बताई। जिसके बाद इस मामले में पीड़िता ने तहरीर दी। उधर इस घटना को लेकर रानीपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बालक का मामा अपने दोस्ताें के साथ रील बनाने का काम करता है। इसी काम के लिए आरोपी वहां अक्सर आता-जाता था। ऐसे में आरोपी ने इसी विश्वास के चलते उसे अकेला पाकर घटना को अंजाम दिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

..........................
अपने ही बन रहे हैं अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी
केस एक
पड़ोसी ने किया कुकर्म
घोसी कस्बे में जुलाई 2020 में नगर के करीमुद्दीनपुर निवासी युवक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को टॉफी का लालच देकर इमली बाग में ले गया। उससे कुकर्म कर फरार हो गया। खून से लथपथ मासूम रोते बिलखते घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। पिता ने जब आरोपी युवक सामा से पूछताछ किया तो वह धमकी देते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। आरोपी पीड़ित के करीब था, वो काफी उससे मिलता जुलता था। जिसके चलते घटना के दिन वो आरोपी के इरादे को भाप नहीं सका था।
-
केस दो
घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बनाया शिकार
अप्रैल 2023 में हलधरपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के एक युवक पर किशोर से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को आठ वर्षीय नाती घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच गांव निवासी 26 वर्षीय युवक ने बहला फुसलाकर सिवान ले गया और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर किशोर ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़ित के नाना के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


पहली नजर में मोबाइल का दुष्प्रभाव है, दूसरा कारण यौन शिक्षा का अभाव है। यह मनोवैज्ञानिक बीमारी तेजी से पनप रही है। जागरूकता से ही इस पर लगाम लगाया जा सकता है।
- डॉ. योगेंद्र नाथ चौबे, असिसटेंट प्रोफेसर, डीसीएसके पीजी कालेज
-
पुलिस से नियमित रूप से इसको लेकर जागरूक किया जाता है। कुछ हद तक ऐसे मामलों में कमी आई है।
- इलामारन जी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें