बदमाशों को पिटने वाली खिलाड़ी सुभी राय का अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्टेडियम में सम्मा
- फोटो : MAU
मऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को नगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें आयोजित सम्मान समारोह में उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बास्केट बालिका खिलाड़ी सुरभि राय तथा अमृता चौहान को उनकी बहादुरी के लिए अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें अभ्यासरत बास्केट बालिका खिलाड़ी सुरभि राय तथा अमृता चौहान साइकिल से घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एक बाइक पर बैठे तीन बदमाशों ने उनकी मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश किया। खिलाड़ियों ने पैर से बाइक को गिराकर चाभी निकाल लिया। दो बदमाश अपने साथी को छोड़कर फरार हो गए। दोनों बालिका खिलाड़ियों ने बदमाश को पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को कब्जे में ले लिया। उनकी बहादुरी पर दोनों बालिका खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निशी सब्बरवाल, साबिर खान, ओमेंद्र सिंह सहित खिलाड़ी शामिल रहे।