फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदरी में जर्जर मकान गिरने से दो महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत में वार्ड चार में बुधवार की सुबह एक कच्चा मकान गिरने से वृद्धा सहित दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों घायलों को परिजनों ने आनन फानन में अस्पताल लाकर भर्ती कराया। अदरी नगर पंचासत के वार्ड चार (स्टेशन) निवासी ध्रुप मोदनवाल का कच्चा मकान है। मकान जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। बीते दिनों हुई बारिश से मकान और बदहाल हो चुका है। बुधवार को मोदनवाल अपनी पत्नी मुन्नी देवी तथा सास विमला देवी के साथ घर के एक कमरे में बैठा हुआ था। अचानक कमरे का छत गिर उन पर गिर गई। हादसे में मलबा गिरने से मुन्नी देवी तथा विमला देवी घायल हो गई। महिलाओं की चीख पुकार आस पास के लोग पहुंचकर मलबा हटाने के बाद दोनों घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें