फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बेकाबू बाइक भिड़ी, तीन गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर नहर पुलिया चौक पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद जुटी भीड़।संवा? - फोटो : MAU
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर नहर पुलिया चौक पर शनिवार की दोपहर दो बेकाबू बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। नेमडाड़ निवासी 45 वर्षीय प्रमोद गुप्ता बाइक पर सवार होकर मुस्तफाबाद के लिए जा रहे थे, जैसे ही वह फतेहपुर ताल रतोय नहर पुलिया के पास पहुंचे फतेहपुर की तरफ से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें प्रमोद व दूसरी बाइक पर सवार मोहिद्दीनपुर निवासी धोनी व मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय वहां से गुजर रहे सपा नेता राहुल दूबे ने तत्काल सीएचसी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें