फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोहरे के कारण एक फरवरी तक दो ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर दिखने लगा है। गोरखपुर से वाराणसी सिटी तक चलने वाली वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस और गोरखपुर कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस अगले एक माह तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इस रूट पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के 6 से 7 घंटे तक लेट चलने से इसे निरस्त किया गया है। वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस (15129) रोज सुबह 10:10 बजे गोरखपुर कैंट से रवाना होती है और देवरिया सदर, बेल्थरारोड, मऊ, औंड़िहार होते हुए दोपहर 3:36 बजे वाराणसी सिटी पहुंचती है।
यह ट्रेन 26 दिसंबर से एक फरवरी 2026 तक नहीं चलेगी। गोरखपुर कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस (15130) रोज सुबह 11:45 बजे वाराणसी सिटी से रवाना होती है। औंड़िहार होते हुए दोपहर 01:25 बजे मऊ जंक्शन और शाम को 05:25 बजे गोरखपुर कैंट पहुंचती है।
विज्ञापन

ये ट्रेन 25 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक नहीं चलेगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेन का संचालन रोका गया है।

देर से पहुंची ये ट्रेनें
कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को भी कई ट्रेनें निर्धारित समय से लेट मऊ जंक्शन पहुंची। मऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22540) 10:26 घंटे, आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20103) 2:24 घंटे, लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) 2:50 घंटे, गोरखपुर एक्सप्रेस (19489) 50 मिनट लेट मऊ जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें