फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना अनुमति ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली, दो ट्रेलर सीज, 1.54 लाख का चालान

विज्ञापन
कोपागंज में ट्रैक्टर सीज करते करते खनन ​अ​धिकारी।
विज्ञापन
कोपागंज/दोहरीघाट। खनन अधिकारी पूनाराम अहाके की टीम ने शुक्रवार की शाम बड़ी कार्रवाई की। कोपागंज से बिना अनुमति मिट्टी ढो रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली और दोहरीघाट में फोरलेन से गिट्टी लदे दो ट्रेलर सीज कर 1.54 लाख रुपये का चालान किया।
विज्ञापन

शाम को अंधेरा होने के बाद जिले की सड़कों पर अवैध खनन और कंस्ट्रक्शन सामग्री के अवैध व्यापार में संलिप्त वाहन सक्रिय हो जाते हैं। कोपागंज के काछीकला, ढाढ़ाचवर, कुर्थीजाफरपुर, अब्बूपुर और खुखुंदवा सहित कई इलाकों में रात के अंधेरे में खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं। वहीं गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर गिट्टी और बालू से लदे ट्रेलर, ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है। शुक्रवार शाम खनन अधिकारी ने चेकिंग के दौरान काछीकला में फोरलेन अंडरपास के पास दो ट्रैक्टर ट्रॉली को रोककर रॉयल्टी दिखाने को कहा। चालक नहीं दिखा पाए तो सीज कर के थाने में खड़ा करा दिया। एक वाहन पर 25 हजार रुपये चालान का जुर्माना लगाया।
वहीं दोहरीघाट बाईपास से गिट्टी लदे दो ट्रेलर सीज किए, जो मध्य प्रदेश के थे। चालान कर एक ट्रेलर पर 52 हजार रुपये जमा कराया। नाराम अहाके ने बताया कि बिना अनुमति अवैध कारोबार की शिकायत पर अंधेरे में चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें