पड़री गांव के पोखरे के पास बीते बृहस्पतिवार की देर शाम मेडिकल संचालक से लूट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। इस मामले में पुलिस घटना के संबंध में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है लेकिन घटना में शामिल तीनों आरोपियों में से एक भी आरोपी गिरफ्त में नहीं आया। रानीपुर एसओ राजकेशर सिंह ने बताया कि मेडिकल संचालक से लूट के मामले में शुक्रवार को दो टीमें गठित की जा चुकी हैं। पुलिस ने घटना के बाद मिली तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में संभावित जगहों पर दबिश दी। साथ ही घटना को आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है।
बताया कि जल्द ही पुलिस इस मामले का न केवल खुलासा करेगी बल्कि इसे अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बताते चलें कि रानीपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी संतोष सिंह जो कि मेडिकल की दुकान संचालित करता है। बीते बृहस्पतिवार की देर शाम घर आते समय उसके गांव के पोखरे के पास दो बाइक से आए तीन बदमाशों ने उससे 2500 रुपये तथा सोने की चेन छीन ली।