फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे जिले के दो छात्र

विज्ञापन
आदित्य दुबे। यूक्रेन में फंसा छात्र - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले के दो छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे। लेकिन यूक्रेन पर रूस के हमले से वह वहां फंस गए हैं। छात्र घर आने की आस लगाए बैठे थे। वहीं परेशानहाल परिजनों ने सरकार से उन्हें सरकारी खर्चें पर वहां से निकालने की गुहार लगाई है। बढुआगोदाम निवासी नागेंद्र कुमार गुप्ता जीवन राम इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद 2017 में यूक्रेन के डेनीएप्रोच शहर के डेनीएप्रोच मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस करने गए थे। तब से वह एक बार ही घर आए हैं। छोटे भाई गोपाल गुप्ता ने बताया कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद नागेंद्र परेशान है और शुक्रवार को मोबाइल पर माता-पिता से बात की। कहा कि यूक्रेन की राजधानी कीव से उनका शहर कुछ ही दूरी पर है और हालात बिगड़ चुके हैं। कभी भी बमबारी हो सकती है। नेटवर्क कट सकता है। भारतीय दूतावास से संपर्क किया तो जल्द निकालने जाने का आश्वासन मिला। वहीं, दुबारी गांव निवासी आदित्य दुबे भी 2017 में एमबीबीएस करने गए थे। पिता दिनेश दुबे ने बताया कि उनकी आदित्य से बातचीत हुई है। उसने बताया है कि बताया कि हालात खराब होते जा रहे हैं। जहां वह है वहां रूसी टैंक पहुंच गए हैं। पिता दिनेश दुबे ने केंद्र सरकार से बच्चों को सरकारी खर्च पर वहां से सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है।

यूक्रेन में फंसे बढुआ गोदाम गांव निवासी एमबीबीएस का छात्र नागेंद्र गुप्ता।संवाद- फोटो : MAU

यूक्रेन में फंसे दुबारी के निवासी छात्र आदित्य दुबे के परेशान माता-पिता।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें