फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला मकान गिरा, लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना दो मंजिला पक्का मकान शनिवार की भोर में अचानक ढह गया। इस दौरान मकान मालिक के परिवार सहित अन्यत्र रहने से बड़ी दुर्घटना होते होते बची। हादसे में घर में रखा किमती सामान, नगदी आदि मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मकान मालिक अखिलेश विश्वकर्मा निवासी भावनपुर के मझवारा रोड़ रेलवे क्रासिंग घोसी के निवासी है। तिलई बुजुर्ग में उनका दो मंजिला मकान था। दूसरी मंजिल का लिंटर तीन माह पूर्व हुआ था। प्रथम तल पर अखिलेश विश्वकर्मा की नई साइकिल के साथ पार्ट बेचने और साइकिल बनाने की दुकान है। मकान में बीम न होने साथ ही साथ अलग पानी लगा होने से शनिवार की भोर में पूरा मकान अचानक ढह गया। वहा दुकान खोलने पहुंचे रिश्तेदार के पुत्र को हल्की चोटे आई। मकान गिरने की तेज आवाज सुन कर अनहोनी की आशंका से लोग दौड़ कर मौके पर पहुुंचे। किसी के अंदर न होने से लोगों ने चैन की सांस लिया। गृहस्वामी अखिलेश ने बताया कि दुकान में नई साइकिलों के साथ पार्ट आदि के साथ गृहस्थी का सामान था, मलबे में दबकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें