घोसी। कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह पिडवल मोड़ से एक किलो गांजा और बिक्री के एक लाख 6 हजार रूपये के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल द्विवेदी को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के पिडवल मोड़ पर दो व्यक्ति गांजा बेंच रहे हैं। हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे एसएसआई ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा तथा गांजा बिक्री से मिले एक लाख 6 हजार रुपये बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पकड़े गऐ तस्करों में मुन्ना तिवारी बिहार के बक्सर के उजियार का निवासी है तथा योगेंद्र पाण्डेय बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाने के कल्याणपुर का निवासी है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।