कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के निरीक्षण के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश सरकार के
- फोटो : MAU
मऊ। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने रविवार की शाम को कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी वरुना का निरीक्षण किया। मंत्री ने किसानों को बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की मुख्य भूमिका किसानों को जागरूक करना है। किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से खेती करने के प्रति जागरूक और प्रेरित करना इ केंद्र के वैज्ञानिकों का कर्तव्य है।मंत्री ने किसानोंसे कहा कि कृषि केंद्र के सहयोग से कृषि में नई नई तकनीकों को अपनाएं तथा जैविक एवं रासायनिक खादों का समुचित उपयोग करके अपनी आय में वृद्धि करेंगे। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की यह मंशा है कि कृषि विज्ञान केंद्र को और अधिक क्रियाशील करना है। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि किसानों की आमदनी को 2022 तक दोगुना करना है। इसके लिए अलग-अलग तरह की योजना किसानों के लिए चलायी जा रही हैं। कृषि मंत्री ने भूमि को अधिक उपजाऊ बनाना ,मृदा परीक्षण कराकर उसके अनुसार उर्वरकों का प्रयोग और संरक्षण करना सरकार का उद्देश्य है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने ऊसर क्षेत्र में फसल उत्पादन करने की तकनीक को विस्तार से किसानों को बताया। इस अवसर पर वैज्ञानिक एसएन सिंह चौहान, एपी सिंह , उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव , जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।