कोपागंज थाना क्षेत्र के सरवानपुर ग्राम पंचायत में सोमवार की देर शाम दो पक्षों में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के छह तो दूसरे पक्ष के एक पर आरोप लगाते हुए कोपागंज थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सौंपी तहरीर में सरवानपुर गांव निवासी विजय कुमार चौहान ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठा था। आरोप लगाया गांव के सोनू चौहान, हरिकेश चौहान, अभिषेक, रामसमुझ यादव, अतुल यादव, नागेंद्र चौहान एकाएक वहां गोलबंद होकर लाठी डंडे लेकर पहुंचे और उससे गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर सभी ने उससे मारपीट कर उसे घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के रामप्यारे चौहान ने आरोप लगाया कि उसका पुत्र को आटा लेकर लौटते समय गांव के विजय राजभर, श्रीप्रकाश, दीपू, गोविंद, घरभरन ने उससे मारपीट कर उसे घायल कर दिया।