फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष , मारपीट , तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों के लोग आमने सामने हो गए। इस दौरान मनबढ़ों ने ईट पत्थर चलाकर घरों के सीमेंटेड शेड को तोड़ डाला। घरों पर रखी गई मोटरसाइकिलों को ईंट डंडों से कूंच डाला। पथराव करके घरेलू सामानों को भी तहस नहस कर डाला। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कबीरपुर गांव निवासी श्रीकांत यादव अपने ट्यूबेल की नाली बनवा रहे थे। उनके पट्टीदार जगरनाथ और अन्य लोगों ने उस जमीन को अपनी बताकर विरोध करना शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लामबंद हो गए और्र इंट पत्थर चलाने लगे। पथराव में घर पर लगे सीमेंट की चादरें चकनाचूर हो गईं। जबकि दरवाजे पर खड़ी कई मोटरसाइकिलें मनबढ़ों ने क्षतिग्रस्त कर दी ।इस घटना में एक पक्ष से श्रीकांत यादव 30 व अखिलेश यादव 22 को गंभीर चोटें आ गईं। घटना की सूचना पाकर पहुची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई।समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नही दी गयी थी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया कि जमीन का पुराना विवाद चल रहा था।जिसमें किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें