फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दो क्यूआरटी टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से महानगरों की तर्ज पर सफाई व्यवस्था को लेकर शहर के 45 वार्ड को दो भागों में जोन में तब्दील कर दो क्यूआरटी टीम बनाई गई है। जिसका काम ही है कि बारिश में जलभराव वाले जगहों को चिह्नित कर बारिश होते ही वहां सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करना है। यह पहल डीएम आनंद वर्धन के निर्देश पर हुआ है। नगर पालिका ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि बारिश में नगर के 45 वार्डों में ओवरफ्लो, जलभराव की समस्याओं के तुरंत निस्तारण के लिए वार्डों को दो जोन में विभाजित किया गया है। साथ ही इन दोनों जोन के लिए दो क्यूआरटी टीम गठित की गई है। हर टीम में एक अवर अभियंता, एक सफाई निरीक्षक, एक राजस्व निरीक्षक, 22 सुपरवाइजर शामिल है। बताया कि बारिश में जलभराव की समस्या की शिकायत को लेकर नगर पालिका कार्यालय कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी अवर अभियंता जलकर पंकज वर्मा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें