फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी बारिश से दो पोल्ट्री फार्म और धराशायी

विज्ञापन
झवारा क्षेत्र ग्रामसभा सेमरीजमालपुर के मिश्रौली पुरवा में आंधी के बाद जमींदोज पोल्ट्री फार्म। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मझवारा/मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार की शाम आंधी बारिश, ओले से दो पोल्ट्री फार्म जमींदोज हो गया। लगभग 11 लाख की क्षति हुई है। पीड़ितों ने नुकसान की सूचना तहसील प्रशासन को दी, लेकिन किसी ने सुधि नहीं ली है। घोसी के सेमरीजमालपुर गांव के मिश्रौली पुरवे में अजीत कुमार रंजन ने बैंक से लोन लेकर पोल्ट्री फार्म खोला था। मंगलवार की देर शाम आंधी और बारिश के बीच उक्त पोल्ट्री फार्म धराशायी हो गया। फार्म की दीवारें जहां टूटकर एकदम बिखर गई तो कटरैन हवा के दबाव के बाद दूर तक जा गिरे। घटना के समय पोल्ट्री फार्म में करीब दो हजार मुर्गियां थीं। ऐसे में पोल्ट्री फार्म संचालक का खासा नुकसान हुआ है। पीड़ित ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल और बैंक को दी। उधर, घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोटई गांव में अनिल यादव पुत्र फेंकू गांव में पोल्ट्री फार्म है। मंगलवार की शाम आंधी, बारिश तथा ओले से पोल्ट्री फार्म धराशायी हो गया। पीड़ितों का कहना था कि नुकसान होने की सूचना देने के बाद भी अभी तक किसी ने सुधि नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें