शहर के बकवल मोड पर सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका अधिकारियों ने सडक किनारे रखे गए बालू को जेसीबी उ?
- फोटो : MAU
बढ़ुआ गोदाम। गाजीपुर तिराहा से बढ़ुआ गोदाम जनपद की सीमा तक हाइवे के किनारे किए गए अतिक्रमण को मंगलवार की शाम को नगर मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने हटवा दिया। शहर के गाजीपुर तिराहा से लेकर जनपद की दक्षिणी सीमा तक हाइवे के किनारे के अतिक्रमण हटा दिए गए। हाइवे के किनारे गिट्टी बालू रखकर कारोबारी अपनी दुकानें चलाते रहे हैं। लाकडाउन के बाद हालांकि इनकी बिक्री बंद है लेकिन हाइवे के किनारे फैले गिट्टी बालू अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से इन्हें हटाने के लिए कहा गया था लेकिन कई दुकानदारों ने इसे नहीं हटाया। अतिक्रमण बढ़ते देख सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कर दिया। इस मुहिम में गाजीपुर तिराहे से लेकर कचहरी मोड़, सरायलखंसी,कल्पनाथ नगर से लेकर ताजोपुर फातिमा और बढ़ुआ गोदाम बाड़ॱरर तक हाइवे के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया।इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट काक हना था कि हाइवे के किनारे किया गया अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने हाइवे के किनारे गिट्टी बालू फैला रखा था ,उन्होंने जीएसटी पंजीकरण भी नहीं कराया है और न ही बिक्री के लिए परमीशन का आवेदन ही किया है। उन्होंने बताया कि शहर की सभी सड़कों के किनारे एि गए अतिक्रमण हटाए जाएंगे।