फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
मधुबन के फूलपुर गांव में मोटर लगाते समय बिजली करेंट से किसान की मौत के बाद जुटी भीड़।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव/वलीदपुर। दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए हादसों में किसान और सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां किसान धान की बीज डालते समय करंट लगने से चल बसा तो वहीं सब्जी विक्रेता की चार पहिया वाहन की चपेट में आने से जान चली गई। फतहपुर मंडाव : रामपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर में धान का बीज डालने के लिये पानी चला रहे किसान की करंट से मौत हो गई। बृहस्पतिवार की की देर शाम गांव निवासी सुभाष 55 खेत में धान का बीज डालने के लिए पानी चला रहे थे । इसी दौरान मोटर में लगे कटे तार की चपेट में आकर उन्हें करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फरीदपुर निवासी वृद्ध सब्जी विक्रेता की सड़क दुर्घटना में शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 65 वर्षीय रामवृक्ष मौर्य रोज की भांति पैदल सब्जी लेकर मुहम्मदाबाद गोहना बाजार जा रहे थे। तभी पीछे से एक चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें