फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से जगमग होगा हकीकतपुरा-गाजीपुर तिराहा मार्ग

विज्ञापन
प्रतीक जायसवाल।डिवाइडर की खबर में प्रतिक्रिया - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। आजमगढ़-बाल निकेतन तिराहा की तरह नगर का दूसरा मार्ग हकीकतपुरा-गाजीपुर तिराहा भी जल्द ही स्ट्रीट लाइट की दूधिया रोशनी में जगमगा उठेगा। नगर पालिका इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव बना चुकी है। डिवाईडर का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है और इसमें मिट्टी भराई का कार्य भी अंतिम चरण में है। इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगने से नगर में प्रवेश करते ही यहां का लुक किसी बड़े शहर जैसा महसूस होगा। फोरलेन के तहत हकीकतपुरा से गाजीपुर तिराहा तक सड़क को चौड़ी किया जा रहा है। सड़क के बीचों बीच डिवाइडर बनाने का कार्य भी जारी है। जो कि करीब-करीब पूरा हो चुका है। निर्माण पूरा हो जाने पर डिवाइडर पर नगर पालिका लैंप स्ट्रीट लाइट लगवाएगी। ऐसा होने पर न केवल सड़क पर उजाला होगा, बल्कि फोरलेन पर बने डिवाइडर लैंप स्ट्रीट लाइट की दूधिया रोशनी से सड़क में चार चांद लग जाएगा। साथ ही हकीकतपुरा, मिर्जाहादीपुरा, सलाहाबाद मोड़, गाजीपुर तिराहा से गाजीपुर, वाराणसी, बलिया, गोरखपुर मार्गों के लिए जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। बताते चले कि वर्तमान में नगर पालिका ने 2018-19 में राम जानकी मंदिर से लेकर आजमगढ़ तिराहा तक डिवाइडर पर लैंप स्ट्रीट लाइट लगाई है। एक किमी तक लगे लैंप स्ट्रीट लाइट जलने पर रात में यह सड़क बेहद सुंदर दिखती है। सहादतपुरा निवासी व्यापारी प्रतीक जायसवाल ने कहा कि हकीकतपुरा से गाजीपुर तिराहा तक स्ट्रीट लाइट लगने से इस मार्ग का लुक बेहतर होगा। व्यापारी पंकज वर्मा ने कहा कि यह कार्य बेहद सकारात्मक है इससे नगर के सुंदरीकरण को बढ़ावा मिलेगा। निखिल वर्मा ने बताया कि नगर में स्ट्रीट लाइट लगने से न केवल अंधेरे की समस्या दूर होगी बल्कि नगर की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। ब्रम्हस्थान निवासी मंगलेश सिंह ने कहा कि नगर के सभी मार्गो पर प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए। नगर पालिका के चेयरमैन तैयब पालकी ने बताया कि इस मार्ग पर आजमगढ तिराहा-बालनिकेतन तिराहा मार्ग की तरह स्ट्रीट लैंप लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए करीब छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।साथ ही स्ट्रीट लाइट के साथ डिवाइडर के बीचोबीच आर्कषक पौधे भी लगाए जाएंगे।

मंगलेश सिंह।डिवाइडर की खबर में प्रतिक्रिया- फोटो : MAU

निखिल वर्मा।डिवाइडर की खबर में प्रतिक्रिया- फोटो : MAU

ंकज वर्मा।डिवाइडर की खबर में प्रतिक्रिया- फोटो : MAU

नगर के सहादतपुरा में बना डिवाइडर।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें