फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जमीन के लिए दो पक्ष भिड़े, चालान के बाद पुलिसकर्मियों से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा में विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में सोमवार को विवाद हो गया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट ले जाते समय एक पक्ष ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की कोशिश की।
विज्ञापन

सराहरा जमीन सरहरा गांव निवासी रामकरन और शिवशंकर के बीच जमीनी विवाद संचालित है। जिस पर एक पक्ष ने सिविल जज मुहम्मदाबाद गोहना से यथास्थिति बरकरार रखने को लेकर आदेश प्राप्त कर रखा है। जिसके बाद भी दूसरा पक्ष सोमवार को निर्माण कार्य कर रहा था।
जिसको लेकर स्थानीय पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों से चार महिलाओं सहित आठ लोगों को एसडीएम न्यायालय घोसी में चालान किया तो सोमवार की शाम तीन बजे के आस पास एसडीएम न्यायालय ले जाते समय महिला उपनिरीक्षक रिचा सोनी सहित अन्य पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

जिसके बाद एसडीएम न्यायालय में भारी मात्रा में पुलिस बल लगाकर सभी को पेश गया। जहां पर एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने दोनों पक्षों का परीक्षण किया जा रहा था।
इस मामले में घोसी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद का मामला संज्ञान में है। पुलिसकर्मियों से अभद्रता नहीं हुई थी विवाद के दौरान दोनों पक्ष से अपना पक्ष रखने को लेकर धक्का मुक्की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें