मधुबन। थाना क्षेत्र के उफरौली में सोमवार की शाम भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के विरू्द्ध मुकदमा दर्ज किया। दर्ज मुकदमे के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के उफरौली निवासी गीता देवी तथा गोलू पासवान के बीच काफी समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। सोमवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे से लाठी डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गीता देवी की तहरीर पर गोलू पासवान सहित चार तथा दूसरे पक्ष के गोलू पासवान की तहरीर पर गीता देवी सहित चार के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।