फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ने कत्ल किया चार ने दी शरण

Mon, 24 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के भीटी में गत दिनों हुए दोहरे हत्या कांड का सोमवार को खुलासा कर दिया गया। मुख्य आरोपी अरविंद दूबे और उसके साथी ने ही दुकान में घुसकर बैटरी व्यवसायी रामानंद सिंह एवं उनके पड़ोसी टायर व्यवसायी अखिलेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में चार शरणदाताओं सहित दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल एवं बाइक बरामद किया है। सोमवार को एसपी शिवहरी मीना  ने अपने कार्यालय में मीडिया के समक्ष हत्याकांड का राजफाश किया।
विज्ञापन


बता दें कि 7 अक्तूबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी चैराहे के पास स्थित बैटरी की दुकान में घुसकर कारोबारी रामानन्द सिंह एवं बगल के पड़ोसी टायर एजेंसी के मालिक अखिलेश राय को गोली मार दी गयी थी। जिसमें अखिलश राय की मौके पर ही मौत हो गई जब कि रामानन्द सिंह की उपचार के दौरान बीएचयू वाराणसी में मौत हो गयी। सोमवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के निकट से भागने के फिराक में खड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

घेराबंदी कर  मुख्य दो आरोपी और चार शरणदातओं को घटना में प्रयुक्त पिस्टल और मोटरसाइकल के साथ पकड़ा गया। इनमें मुख्य आरोपी अरविंद दूबे निवासी खालसा कानून गोयानचक थाना कोतवाली, संदीप राजभर निवासी चैनपुर थाना रानीपुर हैं। शरणदाताओं मंे श्याम सुंदर निवासी ब्राह्मणपुरा थाना रानीपुर, मुन्ना राजभर निवासी बेदौली थाना मरदह तथा गोवर्धन यादव निवासी मुड़ियारी थाना भुड़कुड़ा और वीरेंद्र यादव निवासी कौला जखनिया थाना भुड़कुड़ा जिला गाजीपुर  हैं। पुलिस इस मामले में जयप्रकाश पांडेय निवासी विशुनपुरा थाना बिरनों और हरेराम दूबे निवासी हाजीपुर थाना बरेसर गाजीपुर की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें