मऊ। लूट के इरादे से जा रहे दो बदमाशों को शुक्रवार की देर रात रतनपुरा चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्र ने अपने हमराहियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद किया है। शुक्रवार देर रात चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्र, कांस्टेबल जगदीश सोनकर,अनिल कुमार, सुरेश चौधरी के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान दो संदिग्धों को बाइक से आता देख पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस को पीछे आते देख बदमाशों ने अपनी बाइक की गति तेज कर दी परंतु पुलिस ने मेऊडी कला चट्टी पर बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में अभय यादव उर्फ गोलू एवं विशाल कुमार सूर्यवंशी पहसा के निवासी हैं।