फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सदस्यीय टीम ने किया विकास कार्यो की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के देवकली देवलास गांव में वर्ष 2015 से 2020 तक कराए गए विकास कार्यों की जांच बृहस्पतिवार को दो सदस्यीय जांच टीम ने किया। जांच टीम में सीडीपीओ राधेश्याम पाल और जेई रवि कुमार ने अभिलेखों में दर्शाए गए सभी कार्यों की जांच की। मौके पर बजट पास होने के बाद कई विकास कार्य नहीं कराए गए थे। जिस पर जांच टीम ने ग्राम प्रधान को फटकार लगाया। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आवास के नाम पर सुविधा शुल्क तो लिया गया, लेकिन आवास नहीं मिला। राजभर बस्ती में नाला तो बना लेकिन नाले पर पटिया नहीं रखी गई, इससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव में जो पात्र हैं उनको आवास नहीं मिला और जो अपात्र हैं उन्हें योजना का लाभ दिया गया। जांच अधिकारी राधेश्याम पाल ने बताया कि सभी बिंदुओं की जांच कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें