फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला रोके जाने से नाराज नगरवासियों ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर में श्री बाल रामलीला समिति की रामलीला को रेलवे अधिकारियों द्वारा रोके जाने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने भाजपा नगर महामंत्री पंकज कुमार राजभर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित नगर मजिस्ट्रट को ज्ञापन सौंपा। रेलवे ग्राउंड में रामलीला का आयोजन 1954 से होता रहा है। इस वर्ष रेलवे प्रशासन के आईडब्लू एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार तथा एसएम अंसारी ने रामलीला पर रोक लगा दी है। ग्राउंड पर पत्थर की गिट्टी एवं बालू निर्माण सामग्री गिराई गई है। ज्ञापन में रामलीला का मंचन चालू कराने की मांग की गई है। ऐसा न होने पर आंदोलन को भी चेताया गया है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नगर महामंत्री पंकज कुमार राजभर, राजेंद्र राजभर, छोटे लाल गांधी, सोनू राजभर, आशीष कुमार, कृष्णा मद्धेशिया, अरविंद गोड़, प्रमोद भारद्वाज, बब्लू गुप्ता, मनीष भारद्वाज उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें