फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में ग्राहक का पर्स चोरी करती दो नकाबपोश महिलाएं गिरफ्तार, भेजी गईं जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के ठकुरमनपुर की एक महिला अपने परिवार की अन्य महिला के साथ घरेलू सामान खरीदने मिर्जाहादीपुर स्थित दुकान पर आई थी। दुकान पर खरीदारी करते समय दो नकाबपोश महिलाएं भी पास में खड़ी होकर खरीदारी करने लगीं। इसी बीच नकाबपोश महिला सामान देखने के बहाने ठकुरमनपुर की महिला के बैग पर नकाब का दुपट्टा डाल कर सफाई से बाएं हाथ से पर्स और 1400 रुपया निकाल लिया। इसके बाद बिना खरीदारी किए ही दोनों नकाबपोश महिलाएं वापस जाने लगीं।
विज्ञापन

नकाबपोश महिलाओं की यह कारस्तानी सीसीटीवी कैमरा में देख रहे दुकानदार ने अपने सेल्समैन को बताया। दुकानदार ने ठकुरमनपुर की महिला को भी यह जानकारी दी। बैग से रुपये गायब देख महिला ने शोर मचाया। शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगो के सहयोग से पुलिस दोनों महिलाओं सफीना, और मुस्कान निवासी खैराबाद थाना मुहम्मदाबाद को पकड़ कर थाने ले गई।
पुलिस ने महिला के चुराए गए पर्स तथा रुपये चोर महिलाओं के पास से बरामद किया। पुलिस ने दोनों नकाबपोश चोर महिलाओं के विरूद्ध दक्षिणटोला थाने में मुकदमा कर लिया। ये दोनों चोर महिलाएं आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में चोरी करती पकड़ी जा चुकी हैं। पुलिस ने दोनों महिलाओं का चालान कर दिया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें