फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2049 जांच रिपोर्ट में मिले दो संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब थमता नजर आ रहा है। बुुधवार को 2049 जांच रिपोर्ट में केवल दो नए संक्रमित मरीज मिले। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि बुधवार को जिले में जांच टीमों द्वारा 625 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। वहीं 1444 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में दो संक्रमित मरीज मिले। दोनों संक्रमित मरीज महिला है, इनकी उम्र 51 तथा 55 है। इन दो मरीजों से जिले में कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 973 पहुंच गई। इसमें 8 हजार 846 मरीज रिकवर हो चुके है, 84 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 43 सक्रिय मरीज है, इसमें 25 का उपचार होमआईसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें