फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घोसी में सुलगी बगावत, पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध

विज्ञापन
घोसी में भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर का विरोध करते लोग।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। जिले में भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद विरोध प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को घोसी में भाजपा के उम्मीदवार विजय राजभर के विरोध तथा घोसी से उम्मीदवार लालचंद्र चौहान के समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। साथ ही लालचंद्र को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। विरोध के कई स्लोगन लिखे बैनेर-पोस्टर के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं-पुरुष कार्यकर्ताओं ने नदवासराय मोड़ से घोसी तहसील तक पैदल मार्च निकाल कर भाजपा से घोषित प्रत्याशी विजय राजभर का विरोध कर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारी नदवासराय मोड़ से पैदल मार्च करते हुए ब्लॉक, तहसील होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंच कर विरोध जताया। माछिल जमीन माछिल के रामप्रवेश चौहान, हरेंद्र चौहान, कल्पनाथ चौहान के साथ कछार क्षेत्र की शिला चौहान, सुमिला चौहान, रुपेश चौहान, गुलाची चौहान, रामचंद्र चौहान आदि ने बताया किलालचंद चौहान भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े है। बावजूद उनको प्रत्याशी नहीं बनाया गया, जो कि न्याय संगत नहीं है। आरोप लगाया कि विधायक तथा घोषित प्रत्याशी विजय राजभर क्षेत्र में न के बराबर आये। प्रत्याशी विजय राजभर ने कहा कि लालचंद्र चौहान और मैं दोनों भाजपा कार्यकर्ता हूं, भाजपा पार्टी एक परिवार है। संगठन तथा राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो फैसला लिया है, उस फैसले से लालचंद्र जी आहत है, अगर उन्हें कहीं से दुख है तो हम परिवार में बैठकर समझ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें